Punjab Kesari MP ads

MP की मंत्री अंधेरे में फंसीं, मोबाइल टॉर्च के सहारे पहुंचीं प्लेटफॉर्म; Video वायरल होते ही हुईं ट्रोल

Monday, Aug 10, 2026-02:04 PM (IST)

MP desk: मध्यप्रदेश के सिंगरौली में से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां बरगवां रेलवे स्टेशन पर बत्ती गुल होने से एमपी की कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके अंधेरे में फंस गई। उन्हें किसी तरह मोबाइल टॉर्च के सहारे प्लेटफार्म पर पहुंचाया गया। पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। साथ ही बरगवां स्टेशन पर सवाल खड़े हुए है।

जानकारी के अनुसार, रविवार को सिंगरौली जिले की प्रभारी मंत्री और मध्य प्रदेश की पीएचई मंत्री संपतिया उइके एक दिवसीय दौरे पर सिंगरौली पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने सूर्या भवन में तिरंगा यात्रा को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद मंत्री भाजपा कार्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने सभा में हिस्सा लिया। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह भोपाल वापस जाने के लिए बरगवां रेलवे स्टेशन पहुंचीं। यहां बती गुल होने की वजह से चारों तरफ अंधेरा नजर आया।

प्रदेश की कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके को मोबाइल टॉर्च के सहारे प्लेटफार्म पर पहुंचना पड़ा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। रेलवे प्रशासन यात्रियों के प्रति पूरी तरह से लापरवाह नजर आया। स्टेशन परिसर में रोशनी की उचित व्यवस्था नहीं होने से व्यवस्था पर सवाल उठने लगे। मंत्री के दौरे के दौरान स्टेशन की यह स्थिति चर्चा का विषय बन गई।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News