Punjab Kesari MP ads

MP के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता के निधन से दुखी हुए CM मोहन, सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट कर दी श्रद्धांजलि

Monday, Aug 03, 2026-12:27 PM (IST)

भोपालः मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता पारस जैन का निधन हुआ है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इंदौर के निजी अस्पताल में उन्होंने 76 साल की आयु में अंतिम सांस ली। इसी बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उनके निधन पर दुख जताया है। सीएम ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट कर श्रद्धांजलि दी है।  


पारस जैन ने वन, स्कूल शिक्षा, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण व ऊर्जा मंत्री के रूप में सक्रिय भूमिका निभाई। वह तीन बार उज्जैन के उत्तर विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। साल 1990 में पहली बार विधायक बने थे। साल 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं मिला था। पारस जैन पहलवान नेता के रूप में प्रसिद्ध थे। उनके निधन की खबर से मध्यप्रदेश की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News