Punjab Kesari MP ads

MP भाजपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव! इंदौर, उज्जैन समेत इस जिले में इन नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी, देखें सूची

Saturday, Aug 08, 2026-09:16 PM (IST)

भोपाल: मध्य प्रदेश भाजपा में संगठनात्मक बदलाव जारी है। इसके तहत बड़े स्तर पर मंडल और विभिन्न मोर्चों पर नियुक्तियां की जा है। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर मध्य प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री और उज्जैन नगर के कार्तिक चौक मंडल अध्यक्ष की घोषणा की गई है। नवीन यादव को कार्तिक चौक मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं  झाबुआ, इंदौर शहरी, इंदौर ग्रामीण में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्षों और जिला महामंत्रियों के नाम का ऐलान किया गया है।  नई नियुक्ति सूची जारी होने के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

PunjabKesari

उज्जैन, इंदौर और झाबुओं में हुई इन नियुक्तियों को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी लगातार मंडल स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से नई जिम्मेदारियां सौंप रही है, ताकि बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय किया जा सके।

PunjabKesari

गौरतलब है कि दतिया विधानसभा उपचुनाव के बीच भाजपा में नियुक्तियों का सिलसिला थम सा गया था। लेकिन दतिया नतीजों के बाद विभिन्न जिलों और मंडलों में नई नियुक्तियों का दौर फिर से शुरु हो गया है। संगठन का लक्ष्य अनुभवी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर पार्टी की गतिविधियों को और गति देना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News