Punjab Kesari MP ads

MP BJP में फिर बड़ी हलचल! हेमंत खंडेलवाल ने जारी की नई सूची, कई नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Wednesday, Aug 05, 2026-05:47 PM (IST)

भोपाल। मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक नियुक्तियों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से पार्टी के भाजपा खेल प्रकोष्ठ के नए पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है।

PunjabKesariजारी सूची के अनुसार खेल प्रकोष्ठ में विभिन्न पदों पर नए दायित्व सौंपे गए हैं। पार्टी संगठन का कहना है कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य खेल गतिविधियों से जुड़े कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ना और प्रदेशभर में प्रकोष्ठ की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है।

प्रदेश भाजपा द्वारा लगातार अलग-अलग प्रकोष्ठों और संगठनात्मक इकाइयों में नई नियुक्तियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में खेल प्रकोष्ठ की यह सूची भी जारी की गई है। नए पदाधिकारियों से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने और खेल क्षेत्र से जुड़े युवाओं की भागीदारी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News