MP BJP की एक और नई लिस्ट जारी, प्रदेश अध्यक्ष ने इन नेताओं को सौंप दी बड़ी जिम्मेदारी
Wednesday, Aug 05, 2026-09:35 PM (IST)
भोपाल : दतिया उपचुनाव के बाद एक बार फिर से भाजपा में नियुक्तियों का सिलसिला शुरु हो चुका है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा के दिव्यांगजन कल्याण प्रकोष्ठ, मध्य प्रदेश के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नवनियक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। नव नियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की जा रही है कि वे केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाएं और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाएं। भाजपा संगठन लगातार अपने विभिन्न मोर्चों और इकाइयों में बदलाव और विस्तार कर रहा है, जिससे पार्टी की संरचना और अधिक मजबूत हो सके।

