BJP संगठन में बड़ा अपडेट, हेमंत खंडेलवाल ने जारी की नई सूची, इस नेता को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Friday, Aug 07, 2026-09:17 PM (IST)
सतना। भारतीय जनता पार्टी में संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में लगातार नियुक्तियों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सतना जिले के नागौद मंडल अध्यक्ष के नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी है। नई नियुक्ति सूची जारी होने के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। अभिषेक पांडे को जिम्मेदारी सौंप दी गई है..

प्रदेश संगठन द्वारा जारी इस सूची को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी लगातार मंडल स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से नई जिम्मेदारियां सौंप रही है, ताकि बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय किया जा सके।
भाजपा के भीतर इन दिनों विभिन्न जिलों और मंडलों में नई नियुक्तियों का दौर जारी है। संगठन का लक्ष्य अनुभवी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर पार्टी की गतिविधियों को और गति देना है। नागौद मंडल अध्यक्ष की घोषणा भी इसी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है।

