Punjab Kesari MP ads

भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल ! इस जिले के दो नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Thursday, Aug 06, 2026-04:05 PM (IST)

भोपालः मध्यप्रदेश भाजपा में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल की सहमति से नई नियुक्तियां की गई है। इस दौरान जबलपुर के समीर दीक्षित को भाजपा दिव्यांगजन कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक के रूप में नियुक्त किया है। वहीं, नितिन भाटिया को बीजेपी खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक की जिम्मेदारी मिली है।

बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा दिव्यांग जन कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संदीप रजक ने प्रदेश पदाधिकारियों की नई सूची जारी की। इस सूची में जबलपुर के समीर दीक्षित को प्रदेश सह संयोजक बनाया गया है।

वहीं, भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मानसिंह यादव ने भी प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की। इसमें जबलपुर के नितिन भाटिया को प्रदेश सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News