Punjab Kesari MP ads

MP में बड़ा हादसा टला! तेज बारिश में भरभराकर गिरा स्कूल का कक्ष, रविवार होने से बची छात्राओं की जान

Sunday, Aug 09, 2026-04:56 PM (IST)

मक्सूदनगढ़ (गौरव शर्मा): गुना जिले के मक्सूदनगढ़ से लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। यहां शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय का एक जर्जर कक्ष तेज बारिश के दौरान अचानक भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि रविवार होने के कारण स्कूल में छात्राएं और स्टाफ मौजूद नहीं थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

कक्ष के गिरने से आसपास स्थित अन्य कक्ष भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। घटना की जानकारी स्थानीय पार्षद दौलत सिलावट और सामाजिक कार्यकर्ता एवं एल्डरमैन निरंजन प्रजापति ने स्कूल स्टाफ को दी। सूचना मिलते ही स्टाफ मौके पर पहुंचा और घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।

PunjabKesariबताया जा रहा है कि स्कूल भवन की जर्जर स्थिति को लेकर पिछले चार से पांच वर्षों से लगातार स्कूल स्टाफ द्वारा लिखित शिकायतें अधिकारियों को दी जा रही थीं। शिकायतों के माध्यम से भवन की खराब हालत और संभावित खतरे से जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया जाता रहा, लेकिन आरोप है कि मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया।

अब सवाल यह उठ रहा है कि यदि समय रहते जर्जर भवन की मरम्मत या सुरक्षित व्यवस्था की जाती, तो शायद आज यह घटना सामने नहीं आती। रविवार होने के कारण स्कूल में कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल घटना के बाद स्कूल भवन की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो
खड़े हो गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News