MP में अगले 48 घंटे भारी! कई जिलों में तेज आंधी-बारिश मचाएगी तांडव, 4 में ऑरेंज अलर्ट; रहें सावधान
Friday, Jul 31, 2026-12:23 PM (IST)
भोपालः मध्यप्रदेश में मौसम विभाग ने बड़ी चेतावनी जारी की है। राज्य के कई जिलों में तेज आंधी-बारिश की आशंका जताई गई है। जबकि चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने के आसार है। गरज-चमक के साथ बिजली कड़कने की चेतावनी भी जारी की गई है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को राज्य के 12 जिलों में मौसम की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान रतलाम, झाबुआ, आलीराजपुर और धार में अति भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, नीमच, आगर-मालवा, उज्जैन, देवास, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर और छिंदवाड़ा में भारी बारिश हो सकती है। इसी के साथ ही कई जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। गरज-चमक, बिजली कड़कने का अलर्ट भी जारी किया है।

इसके अलावा प्रदेश के अन्य कई जिलों में बारिश की आशंका जताई गई है। इस दौरान भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, खंडवा, मंदसौर, शाजापुर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में बारिश के आसार है।
मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। बिजली कड़क के चलते खुले मैदानों व पेड़ों के नीचे खड़े न रहने की सलाह दी गई है। नदी-नालों से दूर रहे। अनावश्यक यात्रा से बचें। वहीं, किसानों को भी सावधान रहने की अपील की गई है। साथ ही खेतों में कीटनाशक का छिड़काव रोकने को कहा गया है। इसके अलावा जल निकासी का इंतजाम पुख्ता करना होगा।

