MP में अगले 48 से 72 घंटे भारी! 15 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट आज, मौसम विभाग ने की ताजा भविष्यवाणी
Wednesday, Jul 22, 2026-11:35 AM (IST)
भोपालः मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। कई जिलों में लगातार बारिश देखने को मिली है। इसके चलते तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। अगले चार दिन के लिए मौसम की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश देखने को मिल सकती है। आज यानी बुधवार को राज्य के 15 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को राज्य के शिवपुरी, गुना, सागर और डिंडौरी में भारी से अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा श्योपुर, अशोकनगर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, दमोह, नीमच, मंदसौर, उज्जैन, धार और बड़वानी में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। वहीं, भोपाल, रायसेन, सीहोर, इंदौर, देवास, खंडवा, खरगोन, जबलपुर, रीवा, सतना, सीधी, शहडोल, उमरिया समेत कई जिलों में भी हल्की से मध्य बारिश का दौर जारी रहेगा।
एमपी में आने वाले मौसम की बात करें तो अगले चार दिन तक लगातार बारिश का मौसम रहने वाला है। इसके चलते खरीफ फसलों को अधिका फायदा मिलेगा। जिससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं, राज्य में खराब मौसम के चलते जनजीवन प्रभावित होने की संभावना रहेगी। शहरों में जलभराव की स्थिती बनने और यातायात बाधित होने जैसी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं।

