Punjab Kesari MP ads

MP में अगले 24 घंटे भारी! कई जिलों में तेज आंधी-बारिश मचाएगी तांडव, बिजली कड़कने का भी अलर्ट; एमपीवासियों रहें सावधान

Thursday, Jul 23, 2026-10:19 AM (IST)

भोपालः मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। प्रदेश के 35 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश देखने को मिली है। इसके चलते लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की गई। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। गुरूवार को राज्य के 17 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तेज आंधी और बारिश के साथ बिजली कड़कने की भी संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की अपील की गई है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, गुरूवार को राज्य में मौसम की बड़ी चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान खरगोन, आलीराजपुर, धार और बड़वानी में भारी से अति भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इन जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा नीमच, रतलाम, उज्जैन, इंदौर, सीहोर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, उमरिया, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, भोपाल, रायसेन, विदिशा, राजगढ़, ग्वालियर, जबलपुर, कटनी, सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, देवास, शाजापुर, मंदसौर सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार है।

राज्य में खराब मौसम के चलते मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। तेज आंधी-तूफान, बारिश और गरज-चमक के दौरान लोगों को सुरक्षित जगहों पर रहना होगा। अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई। साथ ही बिजली चमकने के दौरान खुले मैदानों, खेतों और पेड़ों के नीचे न खड़े हों। वहीं, किसान के लिए ये बारिश वरदान साबित होगी। लेकिन, उन्हें भी कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। जैसे कि बारिश के बीच फसलों में सिंचाई और कीटनाशक का छिड़काव न करें।  खेतों में अधिक मात्रा में पानी खड़ा न होने दें।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News