MP में मौसम की बड़ी चेतावनी! कई जिलों में तांडव मचाएगी भारी बारिश, रेड अलर्ट जारी; एमपीवासियों रहें सावधान
Thursday, Jul 09, 2026-10:23 AM (IST)
भोपालः मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। राज्य के कई जिलों में भारी से अति भारी देखने को मिली है। इसके चलते तापमान में गिरावट भी हुई है। किसानों के चेहरे भी खुशी से खिल उठे है। वहीं, कई इलाकों में तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग ने गुरूवार के लिए ताजा भविष्यवाणी की है। कई जिलों में अधिक भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इसके लिए रेड और ओरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, गुरूवार के प्रदेश के भिंड जिले के लिए मौसम की बड़ी चेतावनी जारी की गई है। जिले में अधिक भारी बारिश होगी। इसके चलते मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राज्य के मुरैना, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, राजगढ़, आगर-मालवा, रतलाम, नीमच, उज्जैन, शाजापुर, श्योपुर, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, दमोह, छतरपुर और पन्ना जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों में ओरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा राजधानी भोपाल समेत नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया रायसेन, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, जबलपुर, कटनी और अनूपपुर में बारिश की आशंका जताई गई है।
यहां जानिए बड़े शहरों का अधिकतम तापमान
इंदौर 28.0 डिग्री सेल्सियस
जबलपुर 28.5 डिग्री सेल्सियस
उज्जैन 29.2 डिग्री सेल्सियस
ग्वालियर 29.7 डिग्री सेल्सियस
भोपाल 30.4 डिग्री सेल्सियस
सीधी 33.6 डिग्री सेल्सियस
छिंदवाड़ा 25.4 डिग्री सेल्सियस

