Punjab Kesari MP ads

MP में मौसम विभाग की बड़ी भविष्यवाणी! 23 जिलों में तेज आंधी-बारिश मचाएगी तबाही, आकाशीय बिजली भी गिरेगी; रहें सावधान

Monday, Jul 06, 2026-10:07 AM (IST)

भोपालः मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। इसके चलते नदियां-नाले उफान पर है। लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। सोमवार को राज्य के करीब 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। ऐसे में लोगों को सावधान रहना होगा।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, आज यानी सोमवार को दमोह, बैतूल, देवास, आलीराजपुर, उमरिया, सिवनी, छिंदवाड़ा, अनूपपुर, रतलाम, उज्जैन, धार, शाजापुर, सीहोर, विदिशा, गुना, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी और पन्ना में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और आकाशीय बिजली चमकने के आसार है। इन जिलों में ओरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों जैसे कि भोपाल, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, टीकमगढ़, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, मंदसौर, नीमच, झाबुआ, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, राजगढ़ और आगर-मालवा में कहीं-कहीं हल्की से मध्य और तेज बारिश देखने को मिल सकती है। रविवार को भी कई जिलों में तेज बारिश हुई। अब तक प्रदेश में 6.4 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है।
  PunjabKesari 
प्रदेश में लगातार बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं, किसानों के चेहरे खिल उठे है। हालांकि खराब मौसम ने आमजनजीवन के लिए चुनौतियां भी खड़ी है। बता दें कि राज्य के इंदौर में अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री, भोपाल में 32.2 डिग्री, उज्जैन में 32.7 डिग्री, जबलपुर में 34 डिग्री और ग्वालियर में 37.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सबसे अधिक तापमान खजुराहो में 39 डिग्री और सबसे कम बैतूल में 27 डिग्री दर्ज हुआ।

मौसम विभाग ने खराब मौसम के चलते लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है। आंधी और भारी बारिश के दौरान गैरजरूरी यात्रा से बचें। खुले मैदानों, बिजली के खंभों और पेड़ों को नीचे खड़े होने से बचें। घर से निकलने से पहले मौसम की खबरों पर नजर रखें। घर में बच्चों और बजुर्गों का विशेष तौर पर ध्यान पर रखें।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News