MP में 2, 3, 4 और 5 जुलाई तक मौसम विभाग की बड़ी भविष्यवाणी, कई जिलों में भारी बारिश मचाएगी तबाही; महा अलर्ट जारी
Thursday, Jul 02, 2026-09:59 AM (IST)
भोपालः मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज लगभग पूरी तरह बदल गया है। राज्य के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। आज यानी 2 जुलाई को राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने के आसार है। मौसम विभाग ने इन जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है।
मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश में 2, 3, 4 और 5 जुलाई के लिए बड़ी भविष्यवाणी की है। आज यानी गुरूवार को राज्य के 13 जिलों में बेहद खराब मौसम की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हरदा, नर्मदापुरम, रायसेन, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और बालाघाट में अति भारी बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अशोकनगर, देवास, खंडवा, बैतूल, सागर, मंडला और डिंडौरी में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के आसार है।
इसके अलावा राज्य के भोपाल, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, झाबुआ, आलीराजपुर, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, गुना, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी सहित कई जिलों में बारिश की आशंका जताई गई है। साथ ही तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। आने वाले दिनों के मौसम की बात करें तो लगभग मौसम इसी तरह का रहने वाला है।
मौसम विभाग ने लोगों से की ये अपील
बिजली गिरने और खराब मौसम के चलते पेड़ों के नीचे, खुले मैदानों व बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचे
40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं के चलते जर्जर इमारतों के नीचे न खड़े हों
भारी बारिश के बीच अनावश्यक यात्रा से बचे, मौसम की खबरों पर नजर रखें
ऐसे मौसम में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से बचने के लिए अपना विशेष ध्यान रखें

