MP में 24 घंटे भारी! 43 जिलों में तेज आंधी-बारिश मचाएगी तबाही, आकाशीय बिजली भी गिरेगी; हाई अलर्ट जारी, रहें सावधान
Saturday, Jun 27, 2026-09:43 AM (IST)
भोपालः मध्यप्रदेश में मानसून लगभग पहुंच चुका है। लेकिन, पिछले तीन दिनों से रफ्तार धीमी हो गई है। शुक्रवार को राज्य के कुछ जिलों में बारिश देखने को मिली। इसके चलते तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। 45 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतनी होगी।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को राज्य के 43 जिलों में मौसम की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान अलीराजपुर, झाबुआ, नर्मदापुरम, बैतूल, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, छतरपुर, दमोह, जबलपुर, सिवनी, सतना, मैहर, उमरिया, रतलाम, धार, बड़वानी, उज्जैन, आगर-मालवा, इंदौर, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, शाजापुर, राजगढ़, भोपाल, सिहोर, हरदा, विदिशा, रायसेन, डिंडौरी, बालाघाट, मंडला, कटनी, पन्ना, रीवा, शहडोल, सीधी, अनूपपुर, मऊगंज और सिंगरौली जिले में तेज आंधी-बारिश की आशंका जताई गई है। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही तेज गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार है।
इसके अलावा आने वाले दो दिनों के मौसम की बात करें तो रविवार को प्रदेश के कई जिलों में हीटवेव की आशंका है। जबकि राज्य में कहीं-कहीं तेज गर्मी लोगों को परेशान करेगी। वहीं, सोमवार को प्रदेश में तेज आंधी के साथ बारिश देखने को मिलेगी। इसके चलते तापमान में गिरावट की संभावना है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस बार मानसून मध्य प्रदेश पर सबसे ज्यादा मेहरबान है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और सागर समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। 50 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी जिससे तापमान में भारी गिरावट आएगी और किसानों को खरीफ फसलों की बुआई में मदद मिलेगी। साथ ही विभाग ने लोगों के सावधान रहने की अपील की गई है।

