Punjab Kesari MP ads

MP में 24 घंटे भारी! 31 जिलों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश दिखाएगी रौद्र रूप, गरज-चमक का भी अलर्ट; रहें सावधान

Tuesday, Jul 07, 2026-11:44 AM (IST)

भोपालः मध्यप्रदेश में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली। इसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। मंगलवार को राज्य के करीब 31 जिलों में मौसम की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान गरज-चमक, तेज आंधी और भारी से अति भारी बारिश की आशंका जताई गई है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की अपील की गई है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आज यानी मंगलवार को गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, छतरपुर, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, सतना, मैहर, दमोह, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सीहोर, हरदा, आगर-मालवा, राजगढ़, झाबुआ, अलीराजपुर, धार और बड़वानी समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही गरज-चमक, तेज आंधी के आसार है।  

PunjabKesari

मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों को सलाह दी है कि अनावश्यक यात्रा से बचें और उफनते नदी-नालों को पार न करें। साथ ही बिजली चमकने के दौरान पेड़ों के नीचे, खुले स्थानों या फिर बिजली के खंभों के पास न खड़े हों। वहीं, राज्य में अच्छी बारिश से खरीफ फसलों को पर्याप्त नमी मिलेगी, जिससे किसानों को भरपूर फायदा मिलेगा। हालांकि भारी बारिश से जलभराव की स्थिती में फसलों को नुकसान से बचाने के लिए किसानों को सावधान रहना होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News