MP में अगले 72 घंटें भारी! कई जिलों में भारी बारिश मचाएगी तांडव, बिजली गिरने की भी आशंका; रहें सावधान
Wednesday, Jul 29, 2026-09:55 AM (IST)
भोपालः मध्यप्रदेश में मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों के लिए चेतावनी जारी की है। राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। साथ ही गरज-चमक के साथ बिजली गिरने के भी आसार है। आज यानी बुधवार को 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को सावधान रहना होगा। अगले 24 घंटे में कुछ इलाकों में 4 इंच से ज्यादा बारिश हो सकती है।
इन 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आज यानी बुधवार को प्रदेश के बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम और रायसेन में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा देवास, सीहोर, हरदा, बैतूल, पांढुर्णा, सागर, नरसिंहपुर, दमोह, जबलपुर और छतरपुर में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, प्रदेश के शेष जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तेज हवा और बारिश देखने को मिल सकती है।

इन जिलों में भी हो सकती है बारिश
भोपाल, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, कटनी, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, पन्ना, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने गरज-चमक के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े न होने की सलाह दी है। आंधी-तूफान के बीच खुले मैदानों और खेतों में काम करने से बचें। बच्चों व बजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है। किसानों को भी अलर्ट रहना होगा। ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

