Punjab Kesari MP ads

MP में 25, 26, 27 और 28 जुलाई तक मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी, आज 35 जिलों में बारिश का अलर्ट; रहें सावधान

Saturday, Jul 25, 2026-10:59 AM (IST)

भोपालः मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। राज्य के कई जिलों में मूसलाधार बारिश से जनजनीवन अस्त-व्यस्त हुआ है। लोगों को आवाजाही संबंधी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। एमपी में अगले चार दिन के लिए मौसम की चेतावनी जारी की गई है। आज यानी शनिवार को 35 जिलों में बारिश की आशंका जताई गई है। इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को राज्य के 35 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, राजगढ़, इंदौर, उज्जैन, देवास, धार, झाबुआ, आलीराजपुर, खरगोन, खंडवा, बड़वानी, बुरहानपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा समेत 35 जिलों में बारिश की आशंका जताई गई है। वहीं, मैहर, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी सहित कई जिलों में भी बारिश के आसार है।

बारिश के साथ कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका भी है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की अपील की गई है। बिजली कड़कने के चलते लोगों को खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है। अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। लोगों को सुरक्षित जगह रहने की अपील भी की है। ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News