MP: 30 जुलाई को सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, इस जिले के सरकारी संस्थान रहेंगे बंद
Wednesday, Jul 22, 2026-08:33 PM (IST)
दतिया : मध्य प्रदेश सरकार ने दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर 30 जुलाई को सार्वजनिक और सामान्य अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-22 दतिया में मतदान के दिन सभी शासकीय एवं संबंधित संस्थानों में अवकाश रहेगा।
30 जुलाई गुरुवार को जिले में सार्वजनिक अवकाश तथा सामान्य अवकाश का दिन रहेगा। यह अवकाश जिले में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र घोषित किया गया है, ताकि अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। निर्वाचन आयोग और प्रशासन ने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील भी की है।
चुनाव आयोग ने मतदान के लिए 30 जुलाई और वोटों की गिनती के लिए 3 अगस्त की तारीख तय की है। ECI के अनुसार, उपचुनाव में NOTA विकल्प सहित कुल 22 उम्मीदवार मैदान में होंगे। चूंकि एक बैलेट यूनिट पर सिर्फ़ 16 नाम ही दिखाए जा सकते हैं, इसलिए हर पोलिंग स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में दो बैलेट यूनिट होंगी। वोटर्स को सलाह दी गई है कि वोटिंग बटन दबाने से पहले वे दोनों यूनिट को ध्यान से देख लें।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
MP में NSUI को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम,राष्ट्रीय प्रभारी ने किया जिला अध्यक्षों का किया ऐलान

