Punjab Kesari MP ads

MP में नहीं थम रहा रिश्वतखोरी का खेल! 30 हजार रिश्वत लेते पटवारी को पकड़ा, जमीन के नामांतरण के नाम पर मांगी थी घूस

Friday, Jul 10, 2026-12:05 PM (IST)

विदिशाः मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त भोपाल ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां नटेरन तहसील में पदस्थ एक पटवारी को 30 हजार रिश्वत लेते पकड़ा गया है। आरोप है कि पटवारी ने जमीन के नामांतरण के एवज में रिश्वत मांगी थी। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

शिकायतकर्ता प्रमेंद्र धाकड़ ने बताया कि नटेरन तहसील के पटवारी संदीप यादव ने उनकी पारिवारिक भूमि के नामांतरण के एवज में रिश्वत मांगी गई थी। आरोप है कि पटवारी ने बिना पैसों के काम करने से साफ इंकार कर दिया था। वह लगातार टाल-मटोल और दबाव बना रहा था। जिससे परेशान होकर पीड़ित ने लोकायुक्त भोपाल में शिकायत सौंपी गई।

शिकायत में सत्यापन के बाद सभी आरोप सही पाए गए। इसके बाद टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। 9 जुलाई को लोकायुक्त टीम ने शिकायतकर्ता को  रिश्वत की रकम देकर आरोपी के पास भेजा। जैसे ही पटवारी ने शिकायतकर्ता से 30 हजार रुपये लिए लोकायुक्त टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी पटवारी संदीप यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल, उससे पूछताछ जारी है।





 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News