MP में 7, 8, 9 और 10 जुलाई तक मौसम विभाग की बड़ी भविष्यवाणी, कई जिलों में भारी बारिश, तेज आंधी व आकाशीय बिजली कड़कने का ओरेंज अलर्ट
Wednesday, Jul 08, 2026-12:30 PM (IST)
भोपालः मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश का दौरा जारी है। जिस वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ है। नदियां-नाले उफान पर आ चुके है। इसी बीच मौसम विभाग की एक ओर ताजा भविष्यवाणी सामने आई है। अगले चार दिन के लिए मौसम की बड़ी चेतावनी जारी की गई है। राज्य में भारी से अति भारी बारिश (Very Heavy Rain) का अलर्ट है। बुधवार को करीब 28 जिलों में तेज आंधी और बारिश की आशंका जताई गई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को राज्य के करीब 28 जिलों में मौसम की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, सागर, टीकमगढ़, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, छतरपुर, दमोह, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, रायसेन, नर्मदापुरम, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, आगर-मालवा, उज्जैन, इंदौर, धार, झाबुआ, नीमच और मंदसौर में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, राजधानी भोपाल के मौसम की बात करें तो आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। भोपान समेत कई अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने के भी आसार हैं।
वहीं, राज्य में लगातार बारिश के चलते कई जिलों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जिसमें पन्ना, छतरपुर और खंडवा समेत कई जिले शामिल है। इसके अलावा कई जगहों पर मार्ग बंद हो गए। जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा है। खराब मौसम के चलते मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।
यहां जानिए बड़े शहरों को अधिकतम तापमान
इंदौर 30.2 डिग्री सेल्सियस
जबलपुर 30.6 डिग्री सेल्सियस
भोपाल 31.0 डिग्री सेल्सियस
उज्जैन 31.5 डिग्री सेल्सियस
ग्वालियर 33.4 डिग्री सेल्सियस
मलाजखंड 25.7 डिग्री सेल्सियस

