Punjab Kesari MP ads

दतिया उपचुनाव : 30 जुलाई से पहले शुरू हुई वोटिंग, 90 बुजुर्ग-दिव्यांग मतदाताओं ने घर से किया मतदान

Wednesday, Jul 22, 2026-05:12 PM (IST)

दतिया : मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया की शुरुआत बुधवार से हो गई। चुनाव आयोग की विशेष पहल के तहत 90 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने अपने घर से ही मतदान किया। इसके लिए विशेष पोलिंग टीमों का गठन किया गया है, जो सुरक्षा और गोपनीयता के साथ मतदाताओं के घर पहुंचकर वोट दर्ज करा रही हैं।

30 जुलाई को होने वाले मुख्य मतदान से पहले यह सुविधा उन मतदाताओं को दी जा रही है, जो शारीरिक रूप से मतदान केंद्र तक पहुंचने में सक्षम नहीं हैं। वहीं, चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन ने पूरे विधानसभा क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। वोटरों को प्रलोभन देने की कोशिशों पर रोक लगाने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड और निगरानी दल लगातार कार्रवाई कर रहे हैं।

बता दें कि दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने मतदान के लिए 30 जुलाई और वोटों की गिनती के लिए 3 अगस्त की तारीख तय की है। ECI के अनुसार, उपचुनाव में NOTA विकल्प सहित कुल 22 उम्मीदवार मैदान में होंगे। चूंकि एक बैलेट यूनिट पर सिर्फ़ 16 नाम ही दिखाए जा सकते हैं, इसलिए हर पोलिंग स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में दो बैलेट यूनिट होंगी। वोटर्स को सलाह दी गई है कि वोटिंग बटन दबाने से पहले वे दोनों यूनिट को ध्यान से देख लें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News