Punjab Kesari MP ads

राजेंद्र भारती के नए बयान ने मचाई हलचल, दतिया उपचुनाव का बदल गया समीकरण, आया नया मोड़

Wednesday, Jul 08, 2026-04:52 PM (IST)

(दतिया): मध्य प्रदेश के दतिया में राजनीतिक हलचल तेज है। दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर  सरगर्मियां तेज हो रही हैं। हालांकि अभी तक न तो भाजपा ने और न ही कांग्रेस ने कोई अधिकारिक प्रत्याशी का ऐलान किया है।  30 जुलाई को मतदान होना है, जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई है।  लेकिन इसी बीच एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आ रहा है।

राजेंद्र भारती का बड़ा बयान

कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती का एक बड़ा बयान सामने आया है। भारती ने पार्टी हाईकमान से आग्रह किया है कि दतिया से उनके परिवार को टिकट देने के बजाय किसी दूसरे नेता को भी उम्मीदवार बनाया जा सकता है। भारती ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस पार्टी जिसे भी मैदान में उतारेगी, वो उसका ही  समर्थन और प्रचार करेंगे। भारती ने कहा है कि पार्टी किसी अन्य नेता को उम्मीदवार बनाती है तो भी उसके लिए काम करेंगे और उसकी जीत के लिए जी जान लगा देंगें। राजेंद्र भारती ने कहा कि वो  फैसला पार्टी नेताओं पर छोड़ते हैं, पार्टी किसी और उम्मीदवार को टिकिट देना चाहती है तो हम इसकी पूरा समर्थन करेंगे।

कांग्रेस के 2 प्रमुख नाम चर्चा में..

आपको बता दें कि  राजेंद्र भारती के इस बयान के बाद कांग्रेस में अब दो नाम प्रमुख रूप से रेस में चल रहे हैं। इनमें पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व उपाध्यक्ष अवधेश नायक और दतिया से दो बार विधायक रह चुके घनश्याम सिंह का नाम रेस में हैं। 

लिहाजा अब कांग्रेस आलाकमान उपचुनाव में किसके नाम पर मुहर लगाता है, यह काफी सोचने वाली बात होगी। भाजपा ने भी अभी तक अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है, लिहाजा दतिया का  दंगल रोचक होता जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News