Punjab Kesari MP ads

MP में अगले 24 घंटें भारी! 44 जिलों में तेज आंधी-बारिश मचाएगी तांडव, आकाशीय बिजली भी गिरेगी; रहें सावधान

Saturday, Jul 18, 2026-10:42 AM (IST)

भोपालः मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम जबरदस्त तरीके से करवट लेने जा रहा है। शनिवार को राज्य के 44 जिलों में बारिश की चेतवानी जारी की गई है। जबकि दो जिलों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। मौसम में बदलाव के बाद तामपान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। खराब मौसम के बीच लोगों को सावधान रहने की अपील की गई है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आज यानी शनिवार को राज्य के कई जिलों में मौसम की बड़ी चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान डिंडौरी और उमरिया में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। जबकि भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में बारिश की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा राज्य के कई हिस्सों में गर्मी का असर बरकरार रहेगा। लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ सकता हैं। ऐसे में लोगों को सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। धूप से बचने की सलाह दी गई है। इन जिलों में श्योपुर, गुना, राजगढ़, शाजापुर, उज्जैन, आगर-मालवा, रतलाम, नीमच और मंदसौर शामिल है। हांलाकि, बादलों की आवाजाही रहेगी। लेकिन, बारिश के आसार कम हैं।

प्रदेश में आने वाले दिनों के मौसम की बात करें तो 19 जुलाई से मौसम बदलेगा। यहां राज्य में एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव होगा, जिससे कई जिलों में बारिश की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं। इस सिस्टम के असर से आने वाले दिनों में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। जिसका किसानों को भरपूर फायदा मिलेगा। आमजनजीवन को तेज बारिश के दौरान सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह दी गई। ताकि किसी भी तरह की कोई जनहानि न हो।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News