भारी बारिश के चलते MP के इस जिले में कल के लिए अवकाश का ऐलान, कार्यालय से आदेश हुआ जारी
Monday, Aug 10, 2026-10:46 PM (IST)
भोपाल (इजहार खान): भोपाल मे हो रही अधिक वर्षा को देखते हुए भोपाल में कल भी यानी 11 अगस्त को सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा का ऐलान कर दिया गया है। इस बाबत आदेश जारी हो गया है। जिला शिक्षा अधिकारी की ओर इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त विद्यालयो में कक्षा नर्सरी से 12वीं के विद्यार्थियों को अवकाश की घोषणा की गई है। लेकिन इसके साथ ही समस्त शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए कार्यालय में उपस्थित होना होगा। आदेश की कापी नीचे है...


