Punjab Kesari MP ads

MP में शनिवार 1 अगस्त भारी! 14 जिलों में अचानक बाढ़ मचाएगी तबाही, कई जगह बारिश का भी अलर्ट; रहें सावधान

Saturday, Aug 01, 2026-10:37 AM (IST)

भोपालः शनिवार यानी 1 अगस्त को मध्यप्रदेश में मौसम की बड़ी चेतावनी जारी की गई है। राज्य के 14 जिलों में अचानक बाढ़ की आशंका जताई गई है। जबकि अन्य शेष जिलों में हल्की से मध्य बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने लगभग पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ ही लोगों को सावधान रहने अपली की गई है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य के 14 जिलों में मौसम की बड़ी चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान आगर-मालवा, अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, देवास, धार, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, नीमच, रतलाम और शाजापुर में अचानक बाढ़ की आशंका जताई गई है। इसके अलावा ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, रीवा, सतना, सीधी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, सागर, दमोह, पन्ना, टीकमगढ़ और निवाड़ी सहित कई जिलों में हल्की से मध्य बारिश होने की संभावना जताई गई है। इन जिलों में तेज हवाओं के चलने के आसार भी है।

वहीं, राज्य में कई जिलों में बाढ़ की आशंका के बीच मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। दरअसल, इन जिलों के निचले इलाकों में पानी भरने की संभावना है।जबकि कई जगह पर पुल के ऊपर से पानी बहने की आशंका है। फिलहाल, प्रशासन ने लोगों से तेज बारिश के दौरान नदी-नालों को पार न करने की सलाह दी है। खराब मौसम के चलते मौसम की खबरों पर पल-पल नजर रखें।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News