Punjab Kesari MP ads

MP में फिर तबादले, 8 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, 3 जिलों के कलेक्टर भी बदले,मत्रालय से आदेश जारी

Tuesday, Jul 28, 2026-07:18 PM (IST)

भोपाल (इजहार खान):मध्य प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। अब आईएएस  अधिकारियों के अहम तबादले हुए है। दरअसल MP में 8 IAS अधिकारियों के तबादले आदेश जारी हो गए हैं। प्रदेश के 3 जिलों शहडोल, बालाघाट और छतरपुर में नए कलेक्टरों को तैनाती मिली है।

नए आदेश के तहत पार्थ जायसवाल को छतरपुर से शहडोल का कलेक्टर बनाया गया है जबकि मृणाल मीणा को बालाघाट से छतरपुर भेज दिया है।  कुमार सत्यम अपर कलेक्टर ग्वालियर को कलेक्टर जिला बालाघाट बनाया गया है। जबकि रतलाम की कलेक्टर मिशा सिंह को अब अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल पदस्थ किया गया है। किसको कौन सा पदभार मिला है पूरी सूची नीचे है..सभी अधिकारियों को अस्थाई रुप से अगले आदेश तक स्थानापन्न रुप में पदस्थ किया जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News