अब MP के जन संपर्क विभाग में प्रमोशन की बरसात, बड़े स्तर पर अधिकारियों को तोहफा, आदेश जारी
Wednesday, Jul 15, 2026-08:32 PM (IST)
भोपाल (इजहार खान):मध्य प्रदेश में प्रमोशन का दौर जारी है। हर विभाग में कर्मचारियों और अधिकारियो को पदोन्नति मिल रही है। अब मध्य प्रदेश में जन संपर्क विभाग के पदोन्नति आदेश जारी हुए हैं। लिहाजा मध्य प्रदेश शासन जनसंपर्क विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल की ओर से आदेश जारी कर दिए हैं।
गौर करने वाली बात है कि राज्य सरकार ने अपने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया 20 जुलाई से प्रारंभ हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र के पहले पूरी करने का लक्ष्य रखा है। सभी विभागों को साफ निर्देश हैं कि विभागीय पदोन्नति समिति की बैठकें जल्दी-जल्दी करके पदोन्नति आदेश जारी कर दिए जाएं। प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों की सूची नीचे हैं।

