MP पुलिस में ऐतिहासिक प्रमोशन की सबसे बड़ी लिस्ट जारी,1029 उपनिरीक्षकों, कार्यवाहक निरीक्षकों का इंस्पेक्टर पद पर प्रमोशन,आदेश जारी
Wednesday, Jul 15, 2026-03:57 PM (IST)
(भोपाल): मध्य प्रदेश में ऐतिहासिक प्रमोशन हुए हैं। बहुत बडे स्तर पर हुए इन प्रोमोशन से कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। पुलिस मुख्यालय भोपाल ने उप निरीक्षकों के पदोन्नति आदेश जारी हो गए हैं, इनको इंस्पेक्टर पर पर पदोन्नत किया गया है। इस सूची में 1029 कर्मचारियों के नाम हैं जिनकी प्रमोशन का तोहफा मिला है। पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के मुताबिक उपनिरीक्षक/कार्यवाहक निरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नति दी जाती है। इसके मुताबिक निरीक्षक के रिक्त पदों पर पदोन्नति पद पर वर्तमान में लागू पद पर वेतनमान 9300-34800+4200 (मध्यप्रदेश वेतन पुनरीक्षण नियम-2017 के पे-मेट्रिक्स लेवल-10) में कार्यभार ग्रहण करने की दिनांक से यथावत पदस्थ किया जाता है।
पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) हरिनारायणाचारी मिश्र की ओर से जारी आदेश के बाद पूरे प्रदेश के पुलिस महकमे में खुशी की लहर है।। विभाग ने साफ किया है कि सभी पदोन्नतियां माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित विशेष अनुमति याचिका के अंतिम फसलों के अधीन रहेंगी।
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में साफ निर्देश हैं कि यदि पदोन्नत सूची में शामिल किसी भी अधिकारी के खिलाफ कोई विभागीय जांच (DE), निलंबन या न्यायालय में कोई आपराधिक मामला लंबित है या अभियोजन स्वीकृति जारी हो चुकी है, तो उन्हें किसी भी परिस्थिति में पदोन्नत पद पर कार्यमुक्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों की जानकारी तुरंत मुख्यालय को भेजने की जिम्मेदारी संबंधित इकाई प्रमुखों (SP/DCP) की तय की गई है। इसके अलावा, जिन अधिकारियों ने अपना मूलभूत प्रशिक्षण (Basic Training) पूरा नहीं किया है, उनकी पदोंतत्ति भी रोकी जाएगी। जाहिर है इस संबंध में कड़े निर्देश हैं।
आदेश के अनुसार, सभी पदोन्नत अधिकारियों को वेतन निर्धारण के लिए एक महीने के भीतर अपनी वर्तमान इकाई में नियमानुसार विकल्प प्रस्तुत करना होगा। दरअसल मध्य प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद शासन के सभी विभागों में पदोन्नति प्रक्रिया चल रही है, विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा के बाद कर्मचारियों और अधिकारियों को उच्च पद पर पदोन्नत किया जा रहा है, इसी क्रम में पुलिस विभाग ने अपने कर्मचारियों के लिए यह बड़ा आदेश जारी किया है।
वहीं मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में लंबे समय से पदोन्नति की राह देख रहे अधिकारियों के लिए ये किसी सपने से कम पूरा होना नहीं है। लिहाजा जिनको प्रमोशन का तोहफा मिला है उनकी पूरी लिस्ट नीचे है..

