Punjab Kesari MP ads

राज्य में प्रशासनिक फेरबदल! कई अधिकारियों का अचानक हुआ तबादला, आदेश जारी

Monday, Jul 27, 2026-01:00 PM (IST)

रायपुपरः छत्तीसगढ़ राज्य में से प्रशासनिक फेरबदल की सूचना मिली है। यहां भारतीय वन सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है। कुल सात अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है। इस संबंध में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग छत्तीसगढ़ शासन ने आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक लागू किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक, संजीता गुप्ता, अमरनाथ प्रसाद, एस वेंकटाचलम, अभिषेक कुमार सिंह, गुरुनाथन एन, प्रणय मिश्रा और रमेश कुमार जांगड़े का तबादला किया है। ये सभी अधिकारी वर्ष 1997 से वर्ष 2013 के बैच के हैं। दरअसल, भारतीय वन सेवा विभाग में अहम बदलाव किया गया है। इसके लिए विभाग ने आदेश जारी किया है। अधिकारियों को नए पदों पर नियुक्ति दी गई।

  PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News