पुलिस विभाग में अचानक फेरबदल! कई TI की तबादला सूची जारी, कई अधिकारियों को भी सौंपी कमान; आदेश जारी
Monday, Jul 13, 2026-02:17 PM (IST)
रायपुरः छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल की सूचना मिली है। यहां कई थाना प्रभारियों और पुलिस उपायुक्तों का तबादला किया गया है। रायपुर कमिश्नर संजीव शुक्ला ने इसके लिए आदेश जारी किया है।

जारी सूची के मुताबिक, तारकेश्वर पटेल को DCP सेंट्रल जोन कमिश्नरेट बनाया गया है। जबकि दीपमाला कश्यप को नार्थ जोन डीसीपी कमिश्नरेट की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, अर्चना झा डीसीपी ट्रैफिक एवं प्रोटोकॉल कमिश्नरेट बनाई गई है। वहीं, कई थाना प्रभारियों को भी इधर-उधर किया गया है।

इन पुलिस अधिकारियों का तबादला
निरीक्षक सतीश सिंह गहरवार को थाना प्रभारी कोतवाली बनाया गया
राजेश सिंह आजाद चौक थाना प्रभारी बनाए गए
पारसराम पटेल को सरस्वती नगर थाना प्रभारी की मिली जिम्मेदारी
नरेंद्र साहू को गुढ़ियारी थाना प्रभारी की मिली जिम्मेदारी

