राज्य में कई टीआई और अधिकारी बने उप पुलिस अधीक्षक, आदेश जारी
Friday, Jul 10, 2026-02:03 PM (IST)
रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): छत्तीसगढ़ राज्य में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां राज्य शासन ने कई निरीक्षकों और अधिकारियों का प्रमोशन किया है। इन सभी अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा/सहायक सेनानी पद पर पदोन्नत कर दिया है। इसके लिए छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय ने आदेश जारी किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक लागू रहेगा।



