Punjab Kesari MP ads

MP में 11, 12, 13, 14 और 15 अगस्त तक मौसम की बड़ी भविष्यवाणी, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट आज; कई स्कूल रहेंगे बंद

Tuesday, Aug 11, 2026-09:57 AM (IST)

भोपालः मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। राज्य के कई जिलों में तेज बारिश ने तबाही मचाई है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। लेकिन, आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी सामने आई है। मंगलवार को राज्य के 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जबकि अगले चार दिन के लिए यानी 15 अगस्त तक मौसम का अलर्ट है। राजधानी भोपाल में खराब मौसम के चलते सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।

PunjabKesari

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आज यानी मंगलवार को राज्य के 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जिसमें नीमच, मंदसौर, रतलाम, आलीराजपुर, आगर-मालवा, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, श्योपुर और मुरैना शामिल है। इसके अलावा भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, इंदौर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, शाजापुर, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, दतिया, अशोकनगर, भिंड, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी बारिश की संभावना है।

वहीं, मंगलवार को इन जनपदों समेत शेष जिलों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। एमपी में अगले चार दिन यानी 12, 13, 14 और 15 अगस्त अहम मानें जा रहें है। राज्य में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश देखने को मिल सकती है। जबकि कई जगहों पर हल्की से मध्य बारिश का दौर जारी रहेगा। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

खराब मौसम में लोगों को सतर्क रहने की अपील
1. गरज-चमक के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, पेड़ों या बिजली के खंभों से दूर रहें।
2. आंधी-तूफान के दौरान खुले मैदानों और खेतों में काम करने से बचें।
3. किसानों को भी खेतों में काम करते वक्त सतर्क रहना होगा।
4. खराब मौसम में बच्चों व बजुर्गों का विशेष ध्यान रहना होगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News