गोवर्धन सागर से 35 अतिक्रमण हटाए, निगम ने 28 दुकान और 7 मकान तोड़े

Thursday, Nov 17, 2022-11:05 AM (IST)

उज्जैन ( विशाल सिंह ): उज्जैन में  नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्माण अनुसार शहर के पुराणिक महत्व के गोवर्धन सागर को तालाब घोषित करने के पश्चात कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर तालाब से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नगर निगम द्वारा शुरू की गई। नगर निगम की टीम द्वारा प्रशासन व पुलिस के सहयोग से 35 अतिक्रमण को हटाया गया इसमें अंकपात रोड की साइट पर 28 अस्थाई दुकान व गोवर्धन सागर की जमीन पर बने 7 पक्के मकान को तोड़ा गया।

PunjabKesari

एसडीएम कल्याणी पांडे ने बताया कि ग्रीन ट्रिब्यूनल कोर्ट के आदेश के बाद गोवर्धन सागर पर 28 अस्थाई अवैध दुकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई है। इन सभी दुकानदारों को विधिवत पहले नोटिस दिया गया था।

PunjabKesari

इसके बाद भी इन लोगों ने अपनी दुकान नहीं हटाई तो आज कार्रवाई कर सभी 28 दुकानों को हटाया जा रहा है। इसके बाद गोवर्धन सागर की जमीन पर बने 7 मकानों को हटाने की कार्रवाई भी की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News