रायसेन में बड़ा हादसा, बारिश से ढहा मकान, एक ही परिवार के 5 लोग दबे

Thursday, Jun 26, 2025-03:31 PM (IST)

रायसेन: तेज आंधी और भारी बारिश के चलते मध्य प्रदेश के रायसेन में बड़ा हादसा हो गया। जहां बेगमगंज क्षेत्र में कच्चा मकान गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग दब गए। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी फैल गई। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना के बाद प्रशासन की टीम गांव पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरु किया।

PunjabKesari

घटना जिले के बेगमगंज तहसील के ग्राम वीरपुर की है जहां एक कच्चे मकान में कैलाश अहिरवार अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते हैं। तेज बारिश और आंधी के कारण कच्चा मकान गिर गया और सभी लोग दब गए। स्थानीय लोगों ने मकान में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों का इलाज सिविल अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना पर स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि कच्ची ईंटों से बने में मकान में बारिश से बचाव के लिए पॉलीथिन लगाया था। पॉलीथिन में पानी भरने के कारण मकान गिर गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News