रायसेन : जीतू पटवारी का कांग्रेसियों ने ढोल नगाड़ों के साथ किया स्वागत
Monday, Jun 16, 2025-05:19 PM (IST)

रायसेन (छोटे लाल) : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सोमवार को दोपहर भोपाल से रायसेन पहुंचे। जहां कांग्रेसियों ने रायसेन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में ढोलनगाड़ों के बीच फूलमालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं मनोज अग्रवाल ने उन्हें रायसेन जिले की राजनीति के नए समीकरण पार्टी की गतिविधियों से अवगत कराया।
स्वागत करने वालों में कांग्रेस जिला महामंत्री नारायण सिंह ठाकुर राजकुमार यादव दौलत सेन, प्रमोद साहू एडवोकेट मुकेश शाक्या एडवोकेट हसीब हिंदुस्तानी अकील इंडियन रामेंद्र लाला जावेद कदीर अख्तर लाला, कलीम खान, राजकुमार सेन,संजय विश्वकर्मा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष पवित्रा कौर, पूर्व नपाध्यक्ष सलमा सिद्दीकी जावेद अहमद खान आदि शामिल रहे।