राहुल गांधी पहुंचे भोपाल, कांग्रेस नेताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत, संगठन सृजन अभियान की करेंगे शुरुआत
Tuesday, Jun 03, 2025-12:05 PM (IST)

भोपाल (इजहार हसन) : लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज सुबह अपने एकदिवसीय प्रवास पर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे। राहुल गांधी दिल्ली से विमान से भोपाल स्थित राजा भोज एयरपोर्ट पहुंचे। विमानतल पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ वरिष्ठ नेता अरुण यादव और पीसी शर्मा भी मौजूद रहे। अरुण यादव और अन्य कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी का स्वागत करते हुए तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं की उत्साह और गर्मजोशी साफ देखी जा सकती है।
नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi का भोपाल एयरपोर्ट पर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।
— Congress (@INCIndia) June 3, 2025
राहुल गांधी जी आज यहां कई महत्वपूर्ण बैठकों और कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
📍 मध्य प्रदेश pic.twitter.com/mrbUx7rksu
वहां से वे सड़क मार्ग से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के लिए रवाना हुए। इस दौरान राहुल गांधी का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह पर स्वागत का कार्यक्रम तय है। राहुल गांधी भोपाल में वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकें करेंगे, साथ ही वे पार्टी के संगठन सृजन अभियान की भी शुरुआत करेंगे।