Punjab Kesari MP ads

कान्हा नेशनल पार्क में सैलानियों को महंगी न पड़ जाए लापरवाही, होटल के 4 कर्मचारी निकले पॉजिटिव

Tuesday, Jan 18, 2022-06:18 PM (IST)

मंडला(अरविंद सोनी): वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर कान्हा नेशनल पार्क क्षेत्र में  भी देखने को मिल रहा है। 4 पॉजिटिव सैलानियों के रुप में कोरोना ने मंडला में भी दस्तक दे दी है। जहां मोचा स्थित होटल में 4 कर्मचारी कोरोना पॉज़िटिव पाऐ गए हैं। एक ही होटल से 4 पॉज़िटिव मिलने से कान्हा टाइगर रिजर्व में हड़कंप की स्थिति है। प्रशासन द्वारा पॉज़िटिव पाए गए लोगों से उनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई।

PunjabKesari

तीसरी लहर का असर अब धीरे धीरे कर मंडला जिले में भी दिखाई देने लगा हैं। 11 जनवरी से 17 तारीख तक 94 कोरोना पॉज़िटिव केस सामने आ गऐ हैं। वही 24 घंटों में 11 लोग़ पॉज़िटिव मिले हैं। बता दें कि विश्व प्रसिद्ध कान्हा नेशनल पार्क में इन दिनों सैलानियों की भीड़ देखी जा रही हैं। जहां देश प्रदेश से सैलानी पहुंच रहें हैं। ऐसे हालात में मोचा स्थित होटेल में एक साथ 4 कर्मचारियों के कोरोना पॉज़िटिव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News