Punjab Kesari MP ads

कार के बोनट में छुपाकर रखा था 40 किलो गांजा, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा

Thursday, Nov 14, 2024-08:00 PM (IST)

छिंदवाड़ा (साहुल सिंह) : ऑपरेशन प्रहार के तहत छिंदवाड़ा पुलिस को एक और बडी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लाखों रु के गांजे के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी मनीष खत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने ग्राम थूनिया भांड के पास दो चोपाहिया वाहन में बैठे कुछ लोग संदिग्ध नजर आ रहे थे।

PunjabKesari

पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए दो चोपाहिया वाहन के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जब वाहन की तलाशी की गई तो वे अचंभित रह गए। आरोपियों ने बताया कि कार के बोनट में 44 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया। जिसकी कीमत 8 लाख रु. बताई जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News