सहेली ने दिया धोखा! 8वीं की छात्रा को भाई के साथ कमरे में छोड़ा, दरिंदा 6 महीने तक मिटाता रहा हवस, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज

Thursday, Mar 12, 2026-01:10 PM (IST)

भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक नाबालिग छात्रा के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक दलित छात्रा के साथ करीब छह महीने तक दुष्कर्म किया गया। घटना का खुलासा तब हुआ, जब छात्रा गर्भवती हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुरुवार को रौन थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित छात्रा की दोस्ती मोहल्ले में रहने वाली दो बहनों से थी। छात्रा अक्सर उनके घर जाया करती थी। इसी दौरान दोनों बहनों ने उसकी पहचान अपने भाई साहिल से कराई। आरोप है कि एक दिन बहनों ने छात्रा को अपने घर बुलाया और उसे कमरे में अकेला छोड़कर बाहर चली गईं। इसी मौके का फायदा उठाकर आरोपी साहिल ने छात्रा के साथ जबरन दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण छात्रा यह बात किसी को नहीं बता सकी। आरोप है कि इसके बाद साहिल लगातार उसे धमकाकर बुलाता रहा और करीब छह महीने तक कई बार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

कुछ समय बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ने लगी। जांच के दौरान पता चला कि वह गर्भवती है। इसके बाद जब मां ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो पूरी घटना सामने आई। परिजनों ने तुरंत पुलिस से संपर्क कर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

मामले की जानकारी मिलते ही बजरंग दल सहित अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। संगठन के नेताओं ने कहा कि जिले में दलित लड़कियों को निशाना बनाने की घटनाएं बढ़ रही हैं और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News