शादी का वादा कर 3 साल तक महिला के साथ हवस मिटाता रहा युवक, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार
Tuesday, Mar 10, 2026-11:30 AM (IST)
शहडोल (कैलाश लालवानी): मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक बुढार निवासी श्रेयांश जैन पिछले तीन साल से महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार कर रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले महिला से दोस्ती की और बाद में शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बनाए। जब लंबे समय तक आरोपी ने शादी नहीं की और महिला को टालता रहा, तब पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की।
पीड़िता की शिकायत के आधार पर धनपुरी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी श्रेयांश जैन को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
न्यायालय ने मामले की सुनवाई के बाद आरोपी को जेल भेजने के आदेश दिए हैं। यह पूरा मामला धनपुरी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

