Punjab Kesari MP ads

पार्टी के बहाने होटल ले गए, बीयर पिलाकर बेसुध किया… फिर दोस्तों ने किया गैंगरेप, मिटाई हवस

Wednesday, Feb 25, 2026-11:46 AM (IST)

छिंदवाड़ा: जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। 23 साल की युवती के साथ उसके ही परिचित युवकों ने गैंगरेप किया। आरोपियों ने पार्टी करने का बहाना बनाकर युवती को अंबर होटल ले गए, जहां जबरन बीयर पिलाकर उसे नशे की हालत में बेसुध कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि नशे की हालत का फायदा उठाकर दोनों युवकों ने होटल के कमरे में उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही युवती की एक परिचित होटल पहुंची और उसे सुरक्षित निकालकर कोतवाली थाना छिंदवाड़ा ले गई। उस वक्त युवती अत्यधिक नशे में थी, इसलिए पुलिस बयान दर्ज नहीं कर सकी। प्राथमिक इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल छिंदवाड़ा में भर्ती कराया गया। मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने दुर्गेश हरोड़े और अतुल घोरसे के खिलाफ केस दर्ज किया। दुर्गेश को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है।

पुलिस के अनुसार युवती और आरोपी पहले से एक-दूसरे को जानते थे। इसी भरोसे पर युवती पार्टी के लिए उनके साथ गई थी, लेकिन आरोपियों ने मौके का फायदा उठाकर हैवानियत की हदें पार कर दीं। फिलहाल फरार आरोपी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News