Punjab Kesari MP ads

MP के इन 50 IAS अधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेवारी, प्रशासनिक कौशल के चलते मिला दायित्व

Tuesday, Mar 17, 2026-10:39 PM (IST)

(भोपाल): देश के 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश के IAS अधिकारियों को भी बड़ी जिम्मेदारी मिली है।  प्रदेश से करीब 50 आईएएस अधिकारियों को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। ये अधिकारी चुनाव आयोग के निर्देश पर अलग-अलग राज्यों में जाकर चुनाव प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। सभी अधिकारियों को पहले ही फरवरी महीने में चुनाव संबंधी प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

किस किस अधिकारी को मिली है जिम्मेदारी

चुनाव ड्यूटी के लिए भेजे जा रहे अधिकारियों में कई विभागों के सचिव, आयुक्त, प्रबंध संचालक और अपर सचिव स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इनमें किसान कल्याण और कृषि विकास विभाग के सचिव निशांत वरवड़े, वित्त विभाग के सचिव लोकेश कुमार जाटव, हस्तशिल्प और हाथकरघा आयुक्त मदन विभीषण नागरगोजे, उद्योग आयुक्त दिलीप कुमार और एमपी सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक भरत यादव, राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव दीपक सिंह, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सचिव श्रीमन शुक्ला, नगरीय विकास एवं आवास आयुक्त संकेत भोंडवे, मत्स्य विभाग के सचिव स्वतंत्र कुमार सिंह जैसे अधिकारियों के नाम  शामिल हैं।

कई आयुक्तों और सचिवों को दी गई है जिम्मेवारी

इसके अलावा आयुक्त लोक शिक्षण शिल्पा गुप्ता, आयुक्त उच्च शिक्षा प्रबल सिपाहा, एमपी वित्त निगम इंदौर की प्रबंध संचालक वंदना वैद्य, प्रमुख राजस्व आयुक्त अनुभा श्रीवास्तव, संचालक आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं सतेंद्र सिंह, सचिव जेल एवं परिवहन मनीष सिंह, आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं धनराजू एस, आयुक्त नगर एवं ग्राम निवेश श्रीकांत बनोठ, सदस्य राजस्व मंडल सपना निगम, संचालक कौशल विकास बसंत कुर्रे तथा संचालक लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण दिनेश श्रीवास्तव भी चुनाव ड्यूटी निभाएंगे।

चुनाव के लिए जिन अन्य आईएएस अधिकारियों को पर्यवेक्षक बनाया गया है, उनमें अपर सचिव खनिज साधन विभाग भारती ओगरे, अपर सचिव वाणिज्यिक कर विभाग राजेश ओगरे, अपर सचिव वन विभाग राजेश बाथम, राज्य कृषि विपणन बोर्ड के एमडी कुमार पुरुषोत्तम, आयुक्त तकनीकी शिक्षा अवधेश शर्मा, वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के एमडी अनुराग वर्मा, संचालक बजट राजीव रंजन मीना, एमपी ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के सीईओ दीपक आर्य, वित्त विभाग के अपर सचिव रोहित सिंह, महिला एवं बाल विकास आयुक्त निधि निवेदिता, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की सीईओ हर्षिका सिंह, गृह विभाग की अपर सचिव मनीषा सेंतिया, अपर आयुक्त राजस्व जबलपुर अमर बहादुर सिंह, उप सचिव राजस्व विभाग अजय देव शर्मा, चंद्रशेखर शुक्ला, पर्यटन विकास बोर्ड के अपर प्रबंध संचालक अभय अरविंद बेडेकर, माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव बुद्धेश वैद्य, वाणिज्यिक कर इंदौर की अपर आयुक्त तन्वी हुड्डा, राज्य पर्यटन विकास निगम के एमडी दिलीप कुमार यादव, रोजगार गारंटी परिषद के सीईओ अवि प्रसाद और अशोकनगर कलेक्टर साकेत मालवीय के नाम हैं ।

लिहाजा समझा जा सकता है कि  विधानसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश के IAS अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी मिली है।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News