MP के कई IAS अफसरों का जलवा, प्रदेश में कई हेक्टेयर कृषि भूमि,आलीशान मकान से लेकर 3-3 राज्यों में फैली अचल संपत्ति

Sunday, Mar 15, 2026-11:51 PM (IST)

(भोपाल): मध्य प्रदेश में आईएएस (IAS Officers) अधिकारियों की चल-अचल संपत्ति के ब्यौरे के सामने आने के बाद इनके पास कितनी प्रापटी है इसके खुलासे हुए हैं। अगर संपति पर गौर किया जाए तो ये अच्छे खासे धनकुबेर हैं। प्रदेश के कई आईएएस अधिकारी अच्छा खासा कमा रहे हैं ।  गौर करने वाली बात है कि  कई अधिकारियों  के  पास मध्य प्रदेश में कई हेक्टेयर कृषि भूमि है,  तो कई अधिकारियों की 3-3 राज्यों में अचल संपत्ति फैली हुई है। जो ये बताने के लिए काफी है कि ये IAS धन के भंडार पर बैठे हुए हैं।

कई आईएएस अधिकारी तो अचल संपत्ति से हर साल 40 लाख रुपए तक कमा रहे हैं। मध्य प्रदेश के कुछ आईएएस अधिकारी के पास कितनी अचल संपत्ति मौजूद है जानते हैं-

प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन के पास कुल 4.14 करोड़ कीमत की अचल संपत्ति है। उनके पास 3 राज्यों में प्रापटी है।

भोपाल के प्रेमपुरा नगर में भूखंड, उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में  अंडरकंस्ट्रक्शन फ्लैट, जयपुर में एक फ्लैट और शिवाजी नगर भोपाल में मकान है।

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग में सक्रेटरी और मध्य प्रदेश कैडर की 1990 बैच की आईएएस अलका उपाध्याय के पास दिल्ली, गुडगांव और भोपाल में मकान, भूखंड हैं।  इसके अलावा नर्मदापुरम जिले में 2 हेक्टेयर कृषि भूमि है।

1990 बैच के आईएएस अधिकारी  अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा के पास भोपाल के मिंडोरी में कृषि भूमि है। इसकी कीमत उन्होंने 48 लाख रुपए बताई है। गुजरात में एक ऑफिस, भोपाल के सेमरी बजाफ्त में भूमि  है।

वर्ष 1990 बैच के अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल के पास कुल अचल संपत्ति 7 करोड़ 50 लाख है। भोपाल से लेकर झारखंड तक संपति फैली है।

1991 बैच के आईएएस अधिकारी दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ मनोज गोविल ने कुल अचल संपत्ति 2 करोड़ 64 लाख दशाई है। भोपाल में उनका फ्लैट है तो गुडगांव, हरियाणा में भी फ्लैट है।

नवकरणीय ऊर्जा में अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव का प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में पुस्तैनी मकान है, इसकी कीमत 16 करोड़ रुपए है। गौतम बुद्ध नगर में 3.50 करोड़ का एक प्लॉट है।

अपर मुख्य सचिव कैलाश चंद्र गुप्ता के पास जाटखेड़ी, भोपाल में 3858 स्क्वायर फीट पर निर्मित मकान, गौहरगंज रायसेन में प्लॉट, इंदौर में भी प्लॉट है।

1992 बैच के आईएएस और केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली में पदस्थ वीएल कांताराव का कटारा हिल्स, भोपाल में  भूमि और कांजीपुरम, तमिलनाडु में भी प्लॉट है।

आईएएस और दिल्ली के मध्य प्रदेश भवन में पदस्थ अनिरूद्ध मुखर्जी की कुल अचल संपत्ति की कीमत 8 करोड़ 45 लाख है।

1993 बैच के आईएएस अधिकारी और मुख्यमंत्री सचिवालय में अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई की अचल संपत्ति 5.43 करोड़ की है। इंदौर में 259 स्क्वायर मीटर प्लॉट पर मकान और ऑफिस है।

नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग और आईटी विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे के पास 4 करोड़ 62 लाख की अचल संपत्ति है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News