ड्रग माफियाओं के खिलाफ नीमच पुलिस का एक्शन, 7 किलो अफीम जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
Friday, Apr 25, 2025-03:47 PM (IST)

नीमच (मूलचंद खींची) : अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं नशे के खिलाफ अभियान के तहत नीमच पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में नीमच सिटी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 7 किलो अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर नीमच जिले से मादक पदार्थ एकत्रित कर राजस्थान जाने वाला था, इस बीच पुलिस ने पकड़ लिया है।
गुरूवार को थाना नीमच सिटी पर मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि धनराज पिता जयसिह भाटी निवासी जावी स्वीफ्ट कार से अवैध मादक पदार्थ अफीम लेकर राजस्थान तरफ जाने वाला है। मुखबिर सूचना मालखेडा फंटा नीमच फोरलेन के आगे कार्रवाई करते हुए स्वीफ्ट कार क्र. आरजे 27 सीके 7132 स्वीफ्ट कार से आरोपी धनराज पिता जयसिंह भाटी निवासी जावी से अवैध मादक पदार्थ अफीम 07 किलोग्राम किमती 1400000 रू. मय स्वीफ्ट कार आरजे 27 सीके 7132 कीमत 10 लाख रूपये जप्त किया और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के विरूध अपराध पंजीबद्ध किया और विवेचना की जा रही है, आरोपी से अवैध मादक पदार्थ के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
उच्च क्वालिटी की है अफीम
नीमच सिटी थाना प्रभारी विकास पटेल ने बताया कि जब्त अफीम उच्च क्वालिटी की है। जिसे नीमच जिले से एकत्रित किया गया था। इस मामले में लिप्त तस्करों की खोजबीन की जा रही है।