Punjab Kesari MP ads

70 वर्षीय बुजुर्ग ने नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म! टॉफी का लालच देकर पास बुलाया... और फिर जो हुआ, परिजनों के उड़े होश

Monday, Sep 28, 2026-04:48 PM (IST)

MP desk: मध्यप्रदेश के छतरपुर में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक नाबालिग लड़की से 70 वर्षीय बुजुर्ग ने दुष्कर्म किया। बताया गया कि आरोपी ने टॉफी का लालच देकर पास बुलाया। इसी दौरान नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला खजुराहो थाना क्षेत्र का है। यहां आंगनबाड़ी से घर लौट रही एक 6 वर्षीय बच्ची दुष्कर्म का शिकार हुई है। आरोप है कि 70 साल के  बुजुर्ग ने उसे टॉफी का लालच देकर अपने पास बुलाया। इसी दौरान नाबालिग लड़की के साथ गलत काम किया। बताया गया कि पीड़िता रोती-बिलखती रही लेकिन, आरोपी को तरस नहीं आया। इसके बाद डरी-सहमी बच्ची ने घर पहुंचने पर परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

वहीं, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत टीम गठित कर आरोपी हरि रैकवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और POCSO एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News