तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से जा भिड़ी, मुंडन कराकर लौट रहे एक ही परिवार के 9 लोग घायल
Saturday, Jun 07, 2025-03:39 PM (IST)

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया, तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से जाकर टकरा गई और एक ही परिवार के 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी लोग मैहर से बेटे का मुंडन करा कर लौट रहे थे।
साहू परिवार के सभी लोग मझौली गांव के रहने वाले हैं। इस घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए थे और तत्काल घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन भेजा गया। घायलों में माया साहू, वंदना ,पुष्पा, चंद्रशेखर, शिवानी शामिल हैं। सभी का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।