पुरानी रंजिश को लेकर दो गुट भिड़े, महिला की पीट - पीटकर हत्या

Friday, May 30, 2025-02:14 PM (IST)

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में दो परिवारों में झगड़ा हो गया और एक दूसरे पर धारदार हथियार से दोनों परिवारों ने हमला कर दिया, यह घटना पिपरिया गांव की है। आपको बता दें कि एक महिला की पीट पीटकर कर हत्या कर दी गई है। घटना गुरुवार देर रात की है। पाटन पुलिस तत्काल सूचना पर मौके पर पहुंच गई थी और आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग गए। घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया यहां से मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया गया है। 

मड पिपरिया गांव में भागवत सिंह और गिरन सिंह के परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। गिरन सिंह के बेटे भारत और भागवत सिंह के बेटे दशरथ सिंह के बीच पहले भी लड़ाई हो चुकी है। इसी रंजिश के चलते गुरुवार की रात को दोनों पक्ष अचानक आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। 

PunjabKesariभागवत सिंह के परिवार वाले दुर्गेश पर जब हमला कर रहे थे। उसे बचाने गिरन सिंह के परिवार के लोग आए इस दौरान आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया और प्रीति सिंह नाम की महिला की मौत हो गई है अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News