Punjab Kesari MP ads

संगीन अपराध, मोबाइल में अश्लील वीडियो देखकर 14 साल के किशोर ने 6 साल की बच्ची के साथ किया रेप,चीख सुनकर आए घरवाले

Monday, Feb 23, 2026-05:51 PM (IST)

रीवा (गोविंद सिंह): मध्य प्रदेश के रीवा जिले में रिश्तों और मानवता को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है। मामला इतना संगीन है कि किसी के भी पैरों तले जमीन खिसक जाए । जानकारी के मुताबिक नाबालिग लड़के ने मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो देखकर रिश्तों में बहन लगने वाली 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया । जब घर वालों को घटना की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। वे बच्ची को उपचार के लिए ले गए थे जहां से इलाज के बाद रविवार को थाने में शिकायत दर्ज करवाने पहुंचे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है।

पूरी घटना रीवा जिले के जनेह थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहा 14 साल का किशोर अपनी 6 साल की रिश्ते में परिवार को ही बच्ची को कुरकुरे खिलाने के बहाने दुकान ले गया। दुकान से वापस जब घर आया और तो वो कमरे में बच्ची को ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। दर्द होने पर बच्ची जोर-जोर से रोने लगी, जिसे सुनकर दूसरे कमरे में मौजूद परिजन पहुंच गए।

इस दौरान बच्ची के साथ उसे इस हालत में देखकर परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। घटना की शिकार बच्ची को तेज ब्लीडिंग हो रही थी जिस पर रात में परिजन उसे अस्पताल में लेकर गए और भर्ती कराया। हालत सुधरने पर रविवार को परिजन उसे वापिस ले आए और शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लिहाजा इस वारदात के बाद हर कोई सोचने पर मजबूर है कि आज के युवा मोबाइल पर क्या सीख रहे हैं और किसी दिशा की ओर जा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News