बारातियों से भरी बस में लगी भीषण आग, 60 लोग थे सवार, मची अफरा-तफरी; शादी की खुशीयों को लगी नजर
Tuesday, Apr 21, 2026-03:27 PM (IST)
इंदौरः शाजापुर जिले में बारातियों से भरी बस में भीषण आग लगी है। बारात बस इंदौर से गुना में जा रही थी। हादसे के दौरान बस में 60 लोग सवार थे। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शादी की खुशीयों को नजर लगी है। सूचना पर पहुंची दो दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ है। जहां शाजापुर जिले के ग्राम सनकोटा के पास मंगलवार दोपहर चलती बस में अचानक आग लग गई। बताया गया कि बारातियों से भरी बस इंदौर से गुना जिले के शाढ़ौरा स्थित अमोदा गांव जा रही थी। बस में करीब 60 बाराती सवार थे। गनीमत यह रही कि आग के विकराल रूप धारण करने से पहले ही बारातियों ने बस से कूदकर जान बचाई।
वहीं, बस चालक मौके पर फरार हो गया। आरोप है कि चालक ने लोगों को आग लगने की सूचना नहीं दी। समय रहते लोगों ने आग के फैलने से पहले ही खिड़कियों से कूदकर जान बचाई। लेकिन, उनका लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियां आग बुझाने में जुटी है। घटना के चलते हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ और आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

